1. सारी ज़िन्दगी उसी के नाम कर दो ,
जो ज़िन्दगी का हर पल आपके नाम कर दे,
उस शक्स को कभी धोखा न देना कभी ,
जो आपके दिल में अपना मकां कर ले।
2. मोहब्बत को कभी सूरत से न तोलना ,
सूरत कुछ दिनों की मेहमान होती है ,
नहीं टूटता उनका प्यार का ये अनमोल रिश्ता ,
जिनकी मोहब्बत में जान होती है।
3. इश्क़ की राह में क्या-क्या वाकये हो जाते हैं,
कोई मिल जाते हैं तो कोई बिछड़ जाते हैं ,
इश्क़ में आपसी मतभेद पैदा कर देते हैं दूरियां ,
वर्ना इश्क़ के समंदर में गोता लगाके लोग जन्नत पाते हैं।
4. तुमने जो हमारे दिल में मकान बना रखा है,
हमने भी अपना हर लम्हा तुम्हारे नाम कर रखा है,
हमारा ये अटूट रिश्ता इस कदर जुड़ चुका है,
जैसे कई जन्मों से एक दूसरे को पा रखा है।
5. आपके बिना हमारा कोई सहारा नहीं है ,
आपके बिना ये ज़िन्दगी हमें गंवारा नहीं है ,
तुम जहाँ भी रहो हमें भूल न जाना कभी ,
आपसे बढ़के हमें कोई प्यारा नहीं है।
6. मोह्हबत वो नहीं जो किसी को छोड़ जाती है ,
मोहब्बत वो भी नही , जो दिल तोड़ जाती है ,
मोहब्बत कुदरत का दिया वो अनमोल रत्न है ,
जो दो दिलों को हमेशा -2 के लिए जोड़ जाती है।
7. कौन कहता है कि पहली नजर में ही प्यार होता है ,
ये जरुरी नहीं कि पहला प्यार की शानदार होता है ,
आपसी समझ बना देती है इस रिश्ते को खास ,
वर्ना ये मोहब्बत भरा रिश्ता हमेशा तार-2 होता है।
8. ये तेरी आँखों का सरूर है जो मदहोश कर जाता है ,
ये तेरे चेहरे का नूर है जो बेहोश कर जाता है ,
किसी को भी आपके दिल में जगह बनाना मुश्किल होता है ,
जब आपके दिल में कोई घर कर जाता है।
9. हमारे हर ख्याल में तुम्हारा खयाल आता है ,
हर सुरमयी शाम में तेरा चेहरा नजर आता है ,
न जाने एहसासों का ये कैसा मंजर है ,
जिधर भी देखूं , उधर तू ही नजर आता हैं।
10. तुम वो नगमा हो जिसे साज़ पे गाया नहीं जाता,
तुम वो गजल हो जिसे हर किसी को सुनाया नही जाता ,
तुम ही तुम बसे हो मेरे दिल के हर कोने में,
मोहब्बत इतनी है तुमसे के शब्दों में बताया नहीं जाता।
एंकर संजय ठाकुर
9817018596
No comments:
Post a Comment