1 शिमला की लड़कियों के तेवर मुम्बई से नजर आते हैं ,
इनकी हर अदा पे लड़के जान निसार करते नजर आते हैं ,
कदम थम जाते है उस पथ पर इन लड़कियों के,
जिस पथ पर इनको बन्दर नजर आ जाते हैं।
2 . तुम्हारे बिना हर पल अब रहा नहीं जाता ,
हर लम्हा आपके बिना अब सहा नहीं जाता ,
किराया भी कुछ इस कदर महंगा हो गया है
कि अब तुमसे मिलने भी आया नहीं जाता।
3 . कौन कहता है की कार्यक्रम फ्लॉफ़ हो जाता है ,
आपकी तालियाँ बड़ी जानदार होनी चाहिए ,
और कौन कहता है कि पहला प्यार भुलाया नही जाता ,
बस दूसरी वाली बड़ी शानदार होनी चाहिए।
4. तुम आती हो तो फिजाओं में नशा छा जाता है ,
मुस्कुराती हो तो हमें हर पल मजा आता है ,
न जाने किसने ये अफवाह फैला रखी है कि तुम हसीन हो ,
हमें तो बस यूँ ही मजाक करने में मजा आता है।
5 . तुम हंसती हो तो खिले गुलाब सी लगती हो ,
तुम मायूसी में भी शबाब लगती हो ,
चाहे कितनी भी तारीफ कर लें लोग तुम्हारी ,
पर मुझे तो तुम बड़ी ख़राब लगती हो।
6 . तुम आती हो तो लगता है की चाँद निकल आया ,
गुनगुनाती हो तो लगता है कि कोई गीत गाया ,
इस सर्दी में अपना पूरा ख्याल रखना तुम , वर्ना
लोग कहेंगे की देखो उसने नाक से गुब्बारा फुलाया।
7. तुम्हारी मोह्ब्बत की बारिश में भीगना चाहता हूँ ,
तुम्हारी जुल्फों की छावँ में सोना चाहता हूँ ,
तेरे दिल में अपना मकां बनाना चाहता हूँ ,
इस महंगे किराये के कमरे से छुटकारा चाहता हूँ।
8. बारिश में भीगने का मजा ही कुछ और है ,
हर पल मस्त होके जीने का मजा ही कुछ और है ,
वैसे हो शराब पीने का खूब मजा आता है हमें ,
पर फ्री में मिल जाये तो पीने का मजा ही कुछ और है।
9. तेरा खयाल जब दिल से टकराता है ,
तो बड़ा अजीब सा सवाल आता है ,
तुझसे गले मिलने का दिल करता है उस दिन ,
जिस दिन तू पूरा नहा धोके आता है।
No comments:
Post a Comment