Friday, August 10, 2018

दुआ शायरी ( Dua Shayari)--- एंकर संजय

दुआ शायरी ( Dua Shayari)--- एंकर संजय


1.   हर अफसाना आपसे दूर हो जाये,
     
अपनी खुशी में आप चूर हो जाये,
     
आपकी हर अदा हो निराली हमेशा,
     
सब आपसे बार-बार मिलने को मजबूर हो जाये।

2.   आपकी मुस्कुराहट यूं ही बरकरार रहे,
     
आपके इरादों का मंजिलो से टकरार रहे,
     
जब भी  आपकी  मुलाकात किसी से,
     
उनके जहन में आपके लब्ज़ असरदार रहे।

3.   आपकी हर बात दिल मे खास बन जाये,
     
आपसे हर मुलाकात जज्बात बन जाये,
     
आप वो मुकाम हासिल करे ज़िन्दगी में,
     
मुकद्दर भी कहे कि आपसे मुलाकात हो जाये।

4.   खुशी का हर लम्हा आपके पास रहे,
     
आपकी हर मुलाकत का हमें एहसास रहे,
     
आपकी शख्सियत दिल मे ऐसे घर कर जाए,
     
के खासम खास में भी आप सबसे खास रहे।

5.   रब आपको वो सबकुछ दे दे,
     
जिसकी आपको अरसे से तलाश है,
     
ज़िन्दगी में आपको वो हासिल हो जाये,
     
के कह उठे आप, खुदा का दिया सब  मेरे पास है।

6.   गमों का बांध आपको  डगमगा सके,
     
दुखों का रास कोई  भी  पिला सके,
     
इतना  प्यार बरस जाए आपकी ज़िंदगी मे,
     
नफरतों की अधियाँ भी आपको हिला सके।

7.  महकती हुई आपकी हर सुबह, हर शाम हो जाये,
    
ज़िन्दगी में जो चाहो, आपका वो काम हो जाये,
    
जिसे पाने के लिए हर शख्स ज़िन्दगी में तरसता है,
    
आपका इस दुनिया मे वो चहेता नाम हो जाये।

8.  खुदा आपका हर पल ख़ुशी वाला ही लाये,
    
आपका हर लक्ष्य ज़िन्दगी में आप पाएं,
    
गर कभी कहीं हो सामना गमों से आपका,
    
खुदा करे वो पल भी खुशियों में बदल जाये।

9.  ज़िन्दगी में आपका हर  ख्वाब  पूरा हो जाये
    
छूटे कोई काम ऐसा जो कभी अधूरा हो जाये
    
हर क़यामत आपसे हर पल दूर हो जाये,
    
आपके अल्फ़ाज़ सबके दिलों में मशहूर हो जाये।

No comments:

Post a Comment