Friday, August 10, 2018

मजेदार शायरी - प्रेरणादायक- Anchor Sanjay Thakur



1. सफलता की उड़ान में अक्सर रास्ते बदल जाते हैं ,
   
फैसला अडिग हो तो चोटी  तक पहुँच ही जाते हैं ,
   
असफलता  भी  हमेशा पावँ पड़  जाती  है  तब ,
   
जब  आप आसमाँ  की बुलंदी  तक  जाते  हैं।


2. लाख  कोशिशें  कर  दो मुझे रोकने की
   
पर मुझे रुकना  बिल्कुल  पसंद  नही,
   
तहजीब से पेश आओगे तो सर झुक देंगे हम ,
   
वर्ना खुदा  और माँ -बाप के सिवा हमें झुकना पसंद नहीं।


3. आपकी मेहनत  रंग लाये तो सफलता का सरूर लाये।,
   
अगर कुछ मुश्किलें आये तो बड़े अदब से आप निभाएं ,
   
आपके संघर्ष की कहानी कुछ इस तरह महक जाये ,
   
कि आसमाँ  भी आपको पनाह देने को मजबूर हो जाये।


4 . सफलता की राह  में अगर संदेह को लाओगे ,
   
तो कभी अपनी मंजिल नहीं पाओगे ,
   
बेशक चोटी तक पहुच के तुम थक जाओगे,
   
पर वहां पहुँच के  अलग सा सूकून पाओगे। 

5. ऐसी कोई राह नही जो तुम्हारी राह रोकेगी,
    ऐसी कोई मंजिल नही जो तुम्हे कही टोकेगी,
    आप उस बुलंदी पर होंगे एक दिन ,ये यकीन है ,
    जहां आपको ये पूरी दुनिया दिल से सलाम ठोकेगी।

  

6  उम्मीद खुद से ऐसे रखो की हौसला टिका रहे
    
हौसला ऐसा हो कि सितारे भी गर्दिश में रहे
    
बुलंद हौसले अकसर बना देते हैं ख़ुशनुमा ज़िन्दगी
    
बुलंदी वो छूओ जहाँ आसमान भी झुखा रहे।    


7. 
अपने  चेहरे पर मुस्कराहट यूँ ही बनाये रखना,
    
अपने दिल की कोने में हमारी याद बसाये रखना,
    
एक हल्की  सी  मुस्कान जीत लेती है हज़ारों दिलो को
    
अपने व्यक्तित्व को यूँ ही  महान  बनाये रखना।


8. 
बिना तराशे  पत्थर  का भी कुछ नहीं होता ,
    
बिना बजाए  नगाड़ा  भी  धुन  नहीं  देता ,
    
सफलता की उड़ान को जूनून की ज़रूरत होती  है
   
खाली शौक रखने से कुछ हासिल नही होता।

No comments:

Post a Comment