Sunday, June 24, 2018

रोचक शायरी (Interesting Shayari ) - ✍✍ संजय ठाकुर ( एंकर )- 9817018596



ज़िन्दगी जीने से  बढ़के कोई खवाब नहीं होता ,
असफल होने से भी  कोई बर्बाद नहीं होता ,
जो लोगों के दिलों पे राज  करना जानता  है,
उससे बढ़के दुनिया में कोई नवाब नहीं  होता।  


आपकी एक मुस्कान हज़ारों दिलों के मर्ज  मिटाती है ,
किसी की संवर जाती है , किसी की बदल जाती है ,

ज़िन्दगी ज़ीने का सलीका बनाता है हमें सबसे अलग,
फक्र है हमें की आपकी मुस्कराहट ये फर्ज निभाती  हैं।  


वो जीवन दाता  है, ज़िन्दगी जीना  सिखाता है ,
बच्चों की खातिर हर वक़्त जीना चाहता है ,
वो हर हालात में हमारे हर शौक पूरे कर लेता  है ,
हमारी फ़िक्र में अपने  शौक से भी समझौता कर लेता है। 


कोई तारीफ करे आपकी वो पल बड़ा मजा देता है ,
कोई दे दे धोखा तो वो पल हर पल सजा देता है,
कोई कमी गिना दे आपकी , वो आपको इंसान बना देता है। 


किसी के दिल में   इमान बैठा है ,
किसी के दिल में शैतान  बैठा है ,
माँ  कहती है  कि  तू ही दौलत है मेरी ,
और बेटा किसी और को ज़िन्दगी मान  बैठा है।  


बात अदब से करो तो हर बात बन जाती है ,
आपकी दमदार बातें दिलो में छा जाती है ,
आप करीब हो या हो हमारे ,
आपकी हर मुलाकात खास बन जाती है।  


आज ख़ुशी से जी लो ,मत सोचो की कल क्या होगा ,
कल की ख़ुशी में आपके आज का क्या होगा ,
जाने कब छीन ले ज़िन्दगी हमारी सांसे ,
मस्ती में जिओ और छोडो कि  कल क्या होगा। 


मतलब से कोसो दूर है वो 
खुद का निवाला भी अक्सर 
बच्चे के नाम कर जाती है ,
उस माँ को हमेशा खुश रखना ,
जो ज़िन्दगी का हर लम्हा,
हमारे नाम कर देती है। 


कभी कागज के जहाज की  बडी  मस्ती थी 
कभी  पत्थर  की गाड़ी का सहारा था ,
मिटटी का बनाया अशियाना हमारा था ,
थी कुछ बनने की चाहत ,
उलझनों से बड़ी दूर किनारा था ,
कभी लौट के आने वाला ,
बो बचपन बहुत प्यारा था। 


ये जो अपने है
इनसे ही सारे सपने हैं 
अपनेपन में हर सपना पूरा हो जाता है ,
वर्ना हर सपना ज़िन्दगी  का अधूरा हो जाता है।  






✍✍  संजय ठाकुर ( एंकर )- 9817018596


1 comment: