मस्त शायरी Part-2,. By- संजय ठाकुर
काम के नाम पर आपके होने वाले बहुत हैं,
सफर में ज़रा फूंक-2 के कदम रखियेगा,
इस दुनिया में झूठे आंसू रोने वाले बहुत हैं ।
आपको ज़िन्दगी की खुशियां तमाम मिले,
आप जहां भी जाएं, दिल से सलाम मिले,
सभी के दिल मे आपके अंदाज़ का राज़ हो,
दुआ है रब से, आपको ऐसा मुकाम मिले ।
राहों में चलने का हौसला रखिये,
राह के हर पत्थर बौने नज़र आएंगे,
रखो हौसला आसमां को छूने का ज़िन्दगी में,
ये चाँद तारे भी आपके कदमों में नज़र आयेंगे।
मजबूरियों का तराना, अब गाना छोड़ दो,
खुश रहोगे हमेशा, बस गमों का ज़माना छोड़ दो,
राह के हर रोड़े को ऐसे मसलते जाओ कि,
किस्मत भी कहे ,यार इसको तड़फाना छोड़ दो।
आगाज़ शानदार करोगे,
निश्चित है अच्छे अंजाम तक जाओगे,
जमीं का ये सफर बस तय करते रहिए,
यकीनन एक दिन आसमां तक जाओगे।
No comments:
Post a Comment