Friday, August 10, 2018

मजाकिया शायरी (Funny Shayari)- संजय ठाकुर 09817018596



1   
शिमला की लड़कियों के तेवर मुम्बई से नजर आते हैं ,
     
इनकी हर अदा  पे लड़के जान निसार करते नजर आते हैं ,
     
कदम थम जाते है उस पथ पर इन  लड़कियों के,
     
जिस पथ पर इनको बन्दर नजर जाते हैं। 


2 .  
तुम्हारे बिना हर पल अब रहा नहीं जाता ,
       
हर लम्हा आपके बिना अब सहा नहीं जाता ,
       
किराया भी कुछ इस कदर महंगा हो गया है 
       
कि अब तुमसे मिलने भी  आया नहीं  जाता।  


3 .  
कौन कहता है की कार्यक्रम फ्लॉफ़ हो जाता है ,
       
आपकी तालियाँ  बड़ी जानदार होनी चाहिए ,
       
और कौन कहता है कि  पहला प्यार भुलाया नही जाता ,
       
बस दूसरी वाली बड़ी शानदार होनी चाहिए। 


4.    
तुम आती हो तो फिजाओं में  नशा छा जाता है ,
       
मुस्कुराती हो तो  हमें हर पल  मजा आता है ,
       
जाने किसने ये अफवाह फैला रखी  है कि  तुम हसीन हो ,
       
हमें तो बस यूँ ही मजाक करने में मजा आता है।  


5 .  
तुम हंसती हो तो खिले गुलाब सी लगती हो ,
       
तुम मायूसी में भी  शबाब लगती हो ,
       
चाहे कितनी भी तारीफ कर  लें लोग तुम्हारी ,
       
पर मुझे तो तुम बड़ी ख़राब लगती हो। 


6 .  
तुम आती हो तो लगता है की चाँद निकल आया ,
       
गुनगुनाती हो तो लगता है कि  कोई गीत गाया ,
       
इस सर्दी में अपना पूरा ख्याल रखना तुम , वर्ना 
     
लोग कहेंगे की देखो उसने नाक  से गुब्बारा फुलाया। 


7.    
तुम्हारी मोह्ब्बत  की बारिश में भीगना चाहता हूँ ,
       
तुम्हारी जुल्फों की छावँ  में  सोना चाहता हूँ ,
       
तेरे दिल में अपना मकां  बनाना चाहता हूँ ,
       
इस महंगे किराये के कमरे से छुटकारा चाहता हूँ। 


8.  
बारिश में भीगने का मजा ही कुछ और है ,
     
हर पल मस्त होके जीने का मजा ही कुछ और है ,
     
वैसे हो शराब पीने  का खूब मजा आता है हमें ,
     
पर फ्री में मिल जाये तो पीने का मजा ही कुछ और है। 


9.  
तेरा खयाल जब दिल से टकराता है ,
     
तो बड़ा अजीब सा सवाल आता है ,
     
तुझसे गले मिलने का दिल करता है उस दिन ,
     
जिस दिन तू पूरा नहा  धोके  आता है। 

No comments:

Post a Comment